गाजीपुर, अप्रैल 10 -- खानपुर। सिधौना गांव में गुरुवार को मंडलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 73 का निरीक्षण किया, जहां कुल 948 मतदाता पंजीकृत हैं। जांच में 173 नाम हटाए गए थे, जबकि 189 मतदाताओं को नोटिस जारी की गई थी। संतोषजनक उत्तर देने वालों के नाम सूची में पुनः शामिल किए गए और आठ नाम अंतिम रूप से हटाए गए। निर्मला दीक्षित पत्नी ओमप्रकाश दीक्षित और रेखा गुप्ता पत्नी संजय गुप्ता के नाम स्थानांतरण के आधार पर हटाए गए। मंडलायुक्त ने बीएलओ के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में हर हाल में जोड़े जाएं और अपात्र नाम नियमानुसार हटाए जाएं। इस अवसर पर उन्होंने सिद्धनाथ महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया और धाम परिसर में चल रह...