सीतामढ़ी, जून 29 -- रघुनाथ प्रसाद सीतामढ़ी। नगर के अस्पताल रोड स्थित श्री नरसिंह दास रामेश्वर लाल हिसारिया कबीर महामंडल में सोमवार को दो दिवसीय सदगुरु कबीर सतगुरु सत्संग व सद्ज्ञान महायज्ञ का 629वां आयोजन अध्यक्ष महंत भूषण दास एवं सचिव राम विवेक दास की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न जिलों से पहुंचे संत महात्मा ने अपने प्रवचन, भजनों से अनुयायियों को उत्साहित किया।प्रदेश अध्यक्ष महंत भूषण दास ने कहा सदगुरु कबीर साहब का प्रकट भारतीय इतिहास के मध्य युग में हुआ। धर्म के नाम पर लड़ाई झगड़ा कर मानव का रक्त बहाया करता था। ऐसी विषमता पूर्ण विकराल दुखद: स्थिति में सत्य को सामने लाने वाले समरसता स्थापित कर उसे मोक्ष प्रदाता सदगुरु कबीर साहब का प्रकट काशी लहर तालाब में कमल पत्र पर ज्येष्ठ पूर्णिमा को हुआ। यह भी पढ़ें- कबीर प्रकाटय महोत्सव समारोह का...