मथुरा, जून 7 -- श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर बुलंदशहर स्थित सिद्ध धाम रामघाट से निकली मोटरसाइकिल यात्रा मथुरा पहुंचकर केडीएस इंटरनेशनल स्कूल, सलेमपुर रोड पर आयोजित जन सभा में परिवर्तित हो गई। सभा में संतों ने मूल गर्भगृह स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराते हुए हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर छावा म्यूजिक कंपनी ने आंदोलन को समर्पित गीत श्री कृष्ण जन्मभूमि मेरी शान भी लॉन्च किया। सभा का संचालन करते हुए जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को बार-बार तोड़े जाने के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ओडिशा, झारखंड, बंगाल, बिहार तथा बुलंदशहर के जरगंवा, लोहागढ़ सहित अनेक गांवों से आए सैकड़ों कृष्ण भक्तों का उत्साह इस बात का संक...