पूर्णिया, अप्रैल 28 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र के भठैली बिसंथा एकंबा स्थित राइस मिल के समीप 28 एवं 29 अप्रैल को दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम में चौसा, मधेपुरा से पधारने वाले स्वामी पलटू दासजी महाराज तथा जमुई से आने वाले संत शैलेन्द्र साहेब सहित अन्य साधु-संत अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करेंगे। सत्संग में भजन-कीर्तन, प्रवचन और धार्मिक चर्चा का भी आयोजन होगा। आयोजकों ने बताया कि सत्संग का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, सद्भावना और नैतिक मूल्यों का प्रसार करना है। यह भी पढ़ें- नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान से भक्तिमय बना माहौल दो दिनों तक क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण ब...