रुडकी, अप्रैल 29 -- रुड़की, संवाददाता। कोर यूनिवर्सिटी में आयोजित सनातन मंथन संत सम्मेलन में संतों और महामंडलेश्वरों ने छात्रों को आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारवान बनने का संदेश दिया। महामंडलेश्वर अनंतानंद महाराज ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ना चाहिए। उन्होंने माता-पिता के सम्मान और आशीर्वाद को जीवन में सफलता का मूल बताया। साथ ही आयुर्वेद अपनाने पर जोर दिया। प्रयागराज से आए डॉ. रमनपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया के बजाय गीता और वेदों का अध्ययन युवाओं को सही दिशा दे सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...