संतुलित सख्ती आगे भी जारी रहेगी : आरबीआई
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को स्पष्ट किया कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में ब्याज दरों में कटौती की कोई संभावना नहीं है। केंद्रीय बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति का रुख बदलते हुए 'कैलिब्रेटेड टाइटनिंग' यानी 'संतुलित सख्ती' अपनाने का फैसला किया है। इसी के साथ आरबीआई ने महंगाई दर का अनुमान भी बढ़ा दिया है। तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आगे की नीतिगत कार्रवाई या तो रेपो रेट में बढ़ोतरी हो सकती है। या फिर यथास्थिति बनाए रखी जा सकती है। दरों में कटौती फिलहाल विकल्पों में शामिल नहीं है। मल्होत्रा ने कहा कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी का चक्र कितना लंबा चलेगा और इसकी सीमा क्या होगी, यह आने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.