भागलपुर, मार्च 31 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । भगवान महावीर की 2625वीं जयंती के अवसर पर कोतवाली चौक स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पूज्य आर्यिका विशिष्टमति माताजी संघ सहित शामिल थी और सभी को आशीर्वाद दे रही थीं। शोभायात्रा की शोभा देखते ही बन रही थी। शोभायात्रा में बैंड बाजे, झांकियां सहित श्वेत वस्त्र में पुरुष और केसरिया साड़ियों में महिलाएं स्तुति गाते हुए आगे चल रही थीं। भजन गाते हुए जैन परिषद के नवयुवकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विशाल रथ पर विराजमान भगवान महावीर की प्रतिमा की जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने दीप सजी थाली से आरती उतारी। इस अवसर पर पूज्य माताजी विशिष्टमति ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि संतुलित विचार सुखी जीवन का आधार है। अच्छा कार्य तो एक ही है और वह है परोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.