गोरखपुर, अप्रैल 24 -- सेंवई बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड कौड़ीराम के ग्राम मेहरौली में गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार द्वारा विशेष जागरूकता अभियान के तहत 'उर्वरकों के संतुलित प्रयोग' विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उर्वरकों के वैज्ञानिक एवं संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के तरीके बताना रहा। कार्यक्रम में केवीके के वैज्ञानिक डॉ. एसके. सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. मनोज कुमार एवं डॉ. शिवेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि उर्वरकों का प्रयोग हमेशा मृदा परीक्षण के आधार पर ही किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश का संतुलित उपयोग फसल की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ-साथ भूमि की उर्वरता को भी बनाए रखता है। यह भी ...