गोरखपुर, मई 15 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान। कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार द्वारा गुरुवार को विकासखंड ब्रह्मपुर के ग्राम विश्वनाथपुर में उर्वरकों के संतुलित एवं समन्वित प्रयोग विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, उत्पादन वृद्धि और खेती की लागत में कमी के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष एसके यादव, एसपी सिंह, एसके सिंह, शैलेंद्र सिंह, मनोज कुमार, शिवेंद्र प्रताप सिंह, एनपी सिंह, शैलेंद्र पटेल ने किसानों को संतुलित उर्वरक एवं समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन (आईएनएम) अपनाने की सलाह दी। वैज्ञानिकों ने बताया कि जैविक खाद, हरी खाद, फसल अवशेष प्रबंधन और जैव उर्वरकों के संतुलित उपयोग से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और उत्पादन बढ़ता है। यह भी पढ़ें- रासायनिक उर्वरकों क...