संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया जागरूक
मेरठ, मई 14 -- भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम द्वारा हाथरस के ग्राम चिंतापुर में 'मेरा गांव मेरा गौरव' योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक प्रयोग, बीज उपचार की आधुनिक विधियों और हरी खाद के महत्व की जानकारी दी। किसानों को ढैंचा बीज वितरित किए गए ताकि वे खेतों में इसका उपयोग कर भूमि की उर्वरता बढ़ा सकें। आसपास के गांवों से आए किसानों ने कृषि संबंधी समस्याओं पर वैज्ञानिकों से चर्चा कर समाधान प्राप्त किया और संस्थान के प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़ें- कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी वैज्ञानिक जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.