प्रयागराज, सितम्बर 1 -- राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत मंगलवार को एसआरएन अस्पताल के पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में स्थित एंडोक्राइन विभाग में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कंसल्टेंट डायटीशियन कौसैन हफीज ने कहा कि केवल दवाइयां ही नहीं, बल्कि सही और संतुलित आहार भी स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। डॉ. अनुभा श्रीवास्तव और डॉ. विभु रंजन खरे ने मधुमेह से पीड़ित मरीजों को खानपान को लेकर सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया। नर्सिंग कॉलेज के प्रो. डॉ. मनीष कुमार गोयल ने हाइपरटेंशन में सही आहार के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: विद्यार्थियों ने पोस्टर से समझाया संतुलित आहार का महत्व

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...