लखनऊ, अप्रैल 18 -- लखनऊ, संवाददाता। आलमबाग वीआईपी रोड स्थित संत आसूदाराम शिव शांति आश्रम में आयोजित मानस सत्संग शिविर में डॉ. गोपाल शास्त्री और श्याम दीदी ने लोगों को संतुलित खानपान के महत्व को विस्तार से समझाया। कहा कि संतुलित आहार अपनाकर कई पुरानी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।डॉ. शास्त्री ने बताया कि प्राकृतिक और संतुलित आहार शरीर को भीतर से मजबूत बनाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। वहीं, श्याम दीदी ने दैनिक दिनचर्या में सुधार, समय पर भोजन और सात्विक आहार के महत्व पर जोर दिया। शिविर के संयोजक रवि अरोड़ा ने बताया कि विशेष शिविर 21 अप्रैल तक रोजाना सुबह आठ बजे आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में बिना दवा के खानपान के जरिए स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया जा सकता है। शिविर में सीबी सचान, विजय आनंद व चंद्रभूषण तिवारी समेत अन्य रह...