सिमडेगा, अप्रैल 7 -- बानो, प्रतिनिधि। मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। मौके पर छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एएनएम एवं जीएनएम की छात्राओं ने भाग लिया और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ. प्रहलाद मिश्रा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 7 अप्रैल 1950 से विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने आगे कहा कि शुद्ध एवं संतुलित आहार से ही शरीर और मन स्वस्थ रहता है। गलत खान-पान और मोबाइल का अत्यधिक उपयोग मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसलिए नियमित दिनच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.