रिषिकेष, मार्च 9 -- श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में सोमवार को युवा यकृत स्वास्थ्य शिक्षा एवं फैटी लिवर जांच शिविर आयोजित हुआ। जिसमें एम्स चिकित्सकों ने 70 छात्र-छात्राओं के फैटी लिवर की जांच की गई और उन्हें यकृत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। शिविर का उद्घाटन परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत तथा एम्स ऋषिकेश के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. अजीत भदौरिया ने किया। प्रो. एमएस रावत ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि स्वस्थ शरीर ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होता है। लिवर हमारे शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर की अनेक जैविक क्रियाओं को नियंत्रित करता है, इसलिए छात्रों को समय पर संतुलित और पौष्टिक भोजन करना चाहिए तथा नियमित रूप से योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। डॉ. अजीत भदौरिया ने एम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.