संतुलित आहार बेहतर जीवनशैली का प्रतीक: डॉ. जेपी पांडेय
बलरामपुर, सितम्बर 8 -- बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का सोमवार को समापन हुआ। प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में छात्राओं और युवाओं को संतुलित आहार, बेहतर पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। गृह विज्ञान विभाग की प्राध्यापिकाओं ने छात्राओं को जंक फूड से दूरी बनाने तथा स्थानीय एवं मौसमी फल, हरी सब्जियां और प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ भोजन में शामिल करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान सलाद, पोस्टर और पोषण रंगोली प्रतियोगिता के साथ प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। छात्राओं ने कुपोषण के खिलाफ स्वस्थ भारत का संदेश रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का समापन, छात्राओं को मधुमेह से बचाव की दी जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.