फरीदाबाद, जनवरी 2 -- पलवल। गांव स्यारौली स्थित रमन आंगनबाड़ी केंद्र पर राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण परामर्श एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. लक्ष्मी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, माताओं एवं बच्चों को शामिल करते हुए एक लघु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान शिशुओं, विशेषकर दूध पीने वाले बच्चों के पोषण एवं समग्र विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। माताओं एवं बहनों को बच्चों के संपूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु संतुलित आहार, स्वच्छता तथा सही खान-पान की आदतों के बारे में जागरूक किया गया। आयुष विभाग की ओर से आयोजित की गई इस कार्यशाला में किशोरियों, माताओं एवं महिलाओं को पोषण संबंधी जागरूकता प्रदान करते हुए पालक, अमरूद, गाजर, हरी सब्जियां, दाल एवं दलिया जैसे पोषक आहारों के उचित सेवन के तरीकों की जानकारी दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.