जौनपुर, मई 29 -- जौनपुर, संवाददाता। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के मौके पर गुरुवार को सखी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से महिलाओं और किशोरियों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मरदानपुर स्थित कार्यालय में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और किशोरियों को मुफ्त सेनेटरी पैड वितरित किए गए। मुख्य अतिथि आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. वंदना मिश्रा ने माहवारी के दौरान स्वच्छता और संतुलित खान-पान के महत्व के बारे में जानकारी दी। बताया कि हर वर्ष 28 मई को मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे मनाने के पीछे वैज्ञानिक कारण है। महिलाओं का मासिक धर्म चक्र सामान्यतः 28 दिनों का होता है, इसी वजह से इस तिथि का चयन किया गया है। यह भी पढ़ें- माहवारी से जुड़ी भ्रांतियां तोड़ने पर जोर कहा कि सही पोषण और नियमित दिनचर्या अपनाकर महिलाएं पीरियड्स की अनियमितता और ...