हमीरपुर, फरवरी 3 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। रविवार की शाम भवन निर्माण कर रहा दिहाड़ी मजदूर संतुलन बिगड़ने से सरियों के ऊपर आ गिरा। जिस पर एक सरिया उसके कंधे से आरपार हो गई। आनन-फानन में सरिया को बीच से काटकर उसे मुख्यालय के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन करते हुए सरिया को बाहर निकाल दिया है। अब उसकी हालत में सुधार है। कस्बे के वार्ड नंबर नौ निवासी असलम के यहां भवन निर्माण चल रहा है। इस भवन निर्माण में इसी मोहल्ले के दिहाड़ी मजदूर 50 वर्षीय बच्चूलाल अहिरवार भी कार्य कर रहा था। भतीजे शेरा ने बताया कि रविवार की शाम भवन की पुरानी छत को तोड़ रहा था। तभी इसका संतुलन बिगड़ गया और यह नीचे पड़ी सरियों में आकर गिर गया। जिससे एक सरिया उसके कंधे से आर-पार हो गई। आनन-फानन में भवन मालिक सहित अन्य मजदूरों ने सरिया को बीच से काटकर उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.