महोबा, अप्रैल 18 -- होबा, संवाददाता। चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में महिला असंतुलित होकर ट्रेन की चपेट में आ गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। चरखारी के मठियाई बम्हौरी गांव निवासी सुनील अपनी 36 वर्षीय पत्नी सरोज और पुत्र शेखर के साथ ट्रेन से मऊरानीपुर जाने के लिए स्टेशन में था। ट्रेन में चढ़ते समय महिला का संतुलन बिगड़ गया। जिससे महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। आरपीएफ के द्वारा घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्प्ताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...