साहिबगंज, मई 1 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-साहिबगंज मुख्य पथ के महिसोल पुल के पास सड़क किनारे डिवाइडर से बाइक टकरा जाने से बाइक पर सवार तीन युवक पुल के नीचे झाड़ी में गिर गए। दुघर्टना के बाद दो युवक किसी तरह उठकर भाग गए। तीसरा युवक छोटा वनगांवा के सोनू कुमार (14) घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना के एएसआई कमलेश कुमार मौके पर पहुंच कर घायल युवक सोनू कुमार को खाई से बाहर निकाल कर इलाज के लिए बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया। घायल सोनू ने बताया कि पल्सर बाइक से उसके साथ दो साथी सवार थेक तीनों अप्रौल से छोटा बनगांवा जा रहे थे। यह भी पढ़ें- रजौन के खैरा मोड़ के समीप भीषण सड़क हादसा, साला बहनोई की मौत, एक गंभीर संतुलन खो देने से बाइक महिसोल पुल के नीचे गिर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.