जौनपुर, मार्च 19 -- जौनपुर, संवाददाता। इस बार का वासंतिक नवरात्र समाज में संतुलन और सौम्यता प्रदान करने वाला होगा। शुक्र और चंद्रमा की युति से कलात्मक योग में पड़ रहा नवरात्र शुभ फल देने वाला है। 19 मार्च गुरुवार को कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी। ज्योतिषीय दृष्टि से इस साल का वासंतिक नवरात्र संतुलन और सौम्यता प्रदान करने वाला है। 19 मार्च को सर्वार्थ सिद्धयोग, अमृत सिद्ध योग, ब्रह्म योग तथा शुक्ल योग मिल रहा है। ज्योतिष एवं तंत्र आचार्य डॉ.शैलेश मोदनवाल के अनुसार शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में सूर्य, शनि तथा चंद्रमा के साथ विराजमान होकर चतुर्थ ग्रही योग तथा मालव्य योग का निर्माण कर रहे हैं। यह सभी क्षेत्र के जातकों के लिए शुभ फलदायी है।वासंतिक नवरात्र के पहले दिन से ही पूर्वांचल की प्रसिद्ध शक्तिपीठ शीतला चौकियां...