मधुबनी, जनवरी 30 -- मधुबनी । मधुबनी शहर के नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 12 का संतुनगर से सप्ता रहिका जाने वाला मुख्य मार्ग वर्षों से उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। विकास के दावों के बीच यह सड़क आज भी बदहाल स्थिति में है, जिससे इलाके के लोगों को रोजमर्रा के जीवन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में इस सड़क की स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाने के कारण लोगों के लिए पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। यह मार्ग इलाके का प्रमुख रास्ता है, जिससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में बाइक, ऑटो, चारपहिया और अन्य छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। बारिश के दौरान सड़क पर गंदे पानी का जमाव हो जाता है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गो...