संताल परगना में डिटेंशन सेंटर खोला जाए : मरांडी
रांची, अगस्त 31 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने संताल परगना में कथित बांग्लादेशी घुसपैठ और जनसांख्यिकीय बदलाव के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने क्षेत्र में एक डिटेंशन सेंटर स्थापित करने समेत कई कदम उठाने की मांग की है। मरांडी ने पत्र में 2019 से 2024 के बीच विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में हुई वृद्धि के आंकड़ों का हवाला देते हुए कुछ समुदायों की वृद्धि दर को लेकर चिंता जताई है। पाकुड़ में कुल मतदाताओं में 24% की वृद्धि हुई, जिसमें एक विशेष वर्ग के मतदाताओं की वृद्धि दर 40.9% रही, जबकि अन्य की मात्र 11.4% रही। बरहेट में संबंधित वर्ग के मतदाताओं की वृद्धि 40.3% और नाला में 40.3% दर्ज की गई। दुमका में विशेष वर्ग के मतदाताओं की वृद्धि 33.2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.