दुमका, अप्रैल 5 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। रानेश्वर प्रखंड के मोहनपुर गांव में समाजसेवी सच्चिदानंद सोरेन,आनंद टुडू,संजय मुर्मू के संयुक्त पहल पर गांव के लेखा होड़ तथा ग्रामीणों ने संताल आदिवासी समुदाय की ओर से अपने पारंपरिक पूजा स्थल मांझी थान में साप्ताहिक पूजा की। इस अवसर पर गांव के महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों ने सामूहिक रूप से मांझी थान में एकत्र होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार धूप, अगरबत्ती, जल, लड्डू, गुड़, चूड़ा,पानी आदि अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान समय में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने के लिए मांझी थान में सामूहिक साप्ताहिक पूजा अत्यंत आवश्यक है। यह पूजा संताल आदिवासी समाज के आराध्य देव मरांग बुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए आयोजित की जाती है। इस अवसर पर समाजसेवी...