दुमका, अप्रैल 5 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर संताली विभाग द्वारा आयोजित होने वाले 47वें संताली साहित्य दिवस समारोह को लेकर दुमका लोकसभा क्षेत्र के सांसद नलिन सोरेन को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए आयोजन समिति का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को उनके आवास पहुंचा। बताया कि इस बार समारोह को विशेष बनाते हुए दिवंगत संताली साहित्यकार भैया हांसदा चासा की स्मृति में एक स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। आग्रह किया है कि वे कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाएं तथा स्मारिका के सफल प्रकाशन के लिए अपना शुभकामना संदेश प्रदान करें।फोटो संख्या-07-सांसद को आमंत्रण पत्र सौंपते प्रतिनिधिमंडल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...