संताली बोर्ड की परीक्षा 6 जून से, तैयारी पूरी
जमशेदपुर, जून 6 -- आदिवासी सोशियो-एजुकेशनल एंड कल्चरल एसोसिएशन (आसेका) की ओर से संचालित बोर्ड ऑफ संताली एजुकेशन की ग्रीष्मकालीन सत्र 2026 की तीन दिवसीय परीक्षा 6 जून से शुरू हो रही है। संस्था के महासचिव शंकर सोरेन द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यह परीक्षा 6, 7 और 8 जून को निर्धारित केंद्रों पर होगी। परीक्षा एनआईओएस की तर्ज पर साल में दो बार जून और दिसंबर में होती है। इस सत्र में लोअर (5वीं समकक्ष), हायर (6वीं व 8वीं समकक्ष), मैट्रिक और 10 2 (कला) श्रेणियों की परीक्षाएं होंगी। झारखण्ड के धनबाद, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिलों के कुल 10 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 270 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक चलेगी। 6 जून को साहित्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.