हमीरपुर, मार्च 24 -- राठ। शादी के सात साल होने के बाद भी संतान सुख न मिलने से विवाहिता को ससुरालियों की प्रताड़ना का शिकार होना पड़ रहा है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के करगवां गांव निवासी रीता ने बताया कि उसकी शादी के सात साल हो गए हैं। संतान न होने पर ससुराल वाले उसे ताने मारकर प्रताड़ित करते हैं। पति उसे खर्च भी नहीं देता है। ससुरालियों के उकसाने पर पति उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। रीता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...