संतान न होने पर विवाहिता से मारपीट, जान से मारने की धमकी
सहारनपुर, अगस्त 26 -- सहारनपुर। संतान न होने और दहेज की मांग को लेकर विवाहिता नफीसा के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालियों ने उसे कई बार धमकाया और मारपीट की। नफीसा ने पुलिस को बताया कि उसकी करीब चार साल पहले बेहट रोड स्थित पंजराना खेड़ा निवासी दिलशाद से मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी हुई थी। मायके वालों ने हैसियत के मुताबिक दहेज, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी दी थी। आरोप है कि शादी के चार महीने बाद संतान न होने को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। नफीसा का आरोप है कि देवर सलीम और देवरानी संजीदा पति को भड़काते थे। इसके बाद दिलशाद भी उसके साथ मारपीट करने लगा। करीब चार महीने पहले वह ससुराल छोड़कर वर्धमान कॉलोनी में परिचित के घर रहने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.