संतान नहीं होने से डिप्रेशन में महिला ने फांसी लगा दी जान
कानपुर, जून 26 -- कानपुर देहात। संतान नहीं होने से डिप्रेशन की शिकार रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गजान गांव की एक महिला ने घर के पास खड़े नीम के पेड़ से गुरुवार रात फांसी लगा ली। सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छाानबीन की। पोस्टमार्टम कराने से परिजनों के इनकार करने पर पुलिस ने पंचनामा कर शव उनके सुपुर्द कर दिया। सुंदरपुर गजान गांव निवासी रामबाबू की पचास साल की पत्नी विमला देवी संतान नहीं होने से डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। परिजन उसका इलाज करा रहे थे। गुरुवार रात में उसने घर के पास खेत में खड़े नीम के पेड़ से साड़ी से फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह जानकारी पर उनके घर में कोहराम मच गया। उनके पति व परिजनों ने पेड़ से शव को नीचे उतारने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। इस पर चौकी प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.