लखनऊ, जनवरी 5 -- माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मंगलवार महिलाएं अपनी संतान की सुख-समृद्धि, लंबी आयु और पति व परिवार की खुशहाली के लिए सकट चौथ का व्रत रखेंगी। इस चौथ को तिलकुटा चौथ, संकष्टी चौथ और माघ कृष्ण चतुर्थी भी कहा जाता है। इस बार सकट चौथ पर तीन शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग व आयुष्मान योग बन रहे हैं। जो इस व्रत के महत्व को और बढ़ा रहे हैं। ज्योतिषचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि माघ कृष्ण चतुर्थी तिथि छह जनवरी को सुबह 8.01 बजे से शुरू होकर सात जनवरी (बुधवार) को सुबह 6.52 बजे तक रहेगी। आमतौर पर व्रत उदया तिथि के अनुसार रखा जाता है, लेकिन सकट चौथ में चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व होता है। छह जनवरी को चंद्रोदय चतुर्थी तिथि में हो रहा है। इसलिए सकट चौथ का व्रत छह जनवरी को ही रखा जाएगा। रात में चन्द्र दर्शन व अर्घ्य दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.