संतान की दीर्घायु के लिए कल माताएं करेंगी निर्जला व्रत, आज नहाय खाय
धनबाद, अक्टूबर 2 -- संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर माताएं जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत करती हैं। इस वर्ष अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि तीन अक्तूबर की सुबह 7:59 बजे प्रवेश कर रही है। इसके कारण तीन अक्तूबर को जितिया पर्व मनाया जाएगा। व्रत से एक दिन पहले दो को नहाय खाय की परंपरा निभाई जाएगी। वहीं चार अक्तूबर को व्रत का पारण किया जाएगा। जितिया व्रत में महिलाएं संतान की दीर्घायु और उसके सुखी जीवन की कामना के लिए निर्जला उपवास करती हैं। व्रत के दौरान भगवान जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना की जाती है और उनकी कथा सुनी जाती है। मान्यता है कि विधि-विधान से जितिया व्रत करने से संतान पर आने वाले संकट दूर होते हैं और उसकी आयु लंबी होती है。 यह भी पढ़ें- Biharsharif News: ममता की कठिन तपस्या है जीवित्पुत्रिका व्रत आज से शुरू, तीन दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.