भागलपुर, जून 4 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महर्षि संतसेवी परमहंस का परिनिर्वाण दिवस चार जून को महर्षि मेंहीं आश्रम, कुप्पाघाट में मनाया जाएगा। इस अवसर पर आश्रम परिसर में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

परिनिर्वाण दिवस के आयोजन विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे। आश्रम के स्वामी पंकज दास ने बताया कि परिनिर्वाण दिवस पर स्तुति-विनती, पुष्पांजलि, सत्संग, प्रवचन, माल्यार्पण और भंडारा सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

आयोजन की तैयारियां अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा की ओर से आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

गौरवित महासभा के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में महासभा के महामंत्री दिव्य प्रकाश, अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार यादव, मुकेश जायसवाल, ब्रजकिशोर टेकरीवाल, डॉ. संध्...