नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- चेहरे पर चमक लाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं, महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स, फेशियल, क्लीनअप, फेस मास्क सब ट्राई कर लेते हैं। इसके बाद भी चेहरे पर रूखापन, कालापन, दाग-धब्बे, झुर्रियां रहती हैं। इन सभी चीजों से छुटकारा पाने के लिए अगर आप भी कई चीजें इस्तेमाल करते हुए थक चुकी हैं, तो अब संतरे के छिलके से बना डी-टैन पैक लगाकर देखें। संतरा खाने के बाद हम उसका छिलका कूड़ा समझकर फेंक देते हैं लेकिन ये आपकी स्किन के लिए किसी जादू से कम नहीं है। गर्मी के मौसम में तेज धूप के कारण अक्सर चेहरे का रंग उड़ा हुआ या काला दिखने लगता है, इस अनइवेन टोन को सही करते हुए निखार और झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए संतरे से बना फेस पैक जरूर लगाएं। ब्यूटी डिजिटल क्रिएटर जो ओबरॉय ने ऑरेंज पील फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका शेयर किया है।सं...