चक्रधरपुर, नवम्बर 26 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। दक्षिण तट रेलवे के गुंतकल मंडल अंतर्गत रेणिगुंटा यार्ड में विकास कार्यों के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे ने दिसंबर महीने में कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इसके तहत संतरागाछी-तिरुपति एक्सप्रेस को दो-दो दिन रद्द किया गया है, जबकि दर्जनों ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे द्वारा इसको लेकर अधिसूचना जारी किया गया है। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या संतरागाछी-तिरुपति एक्सप्रेस 13 और 20 दिसंबर को रद्द रहेगी। वहीं वापसी में तिरुपति-संतरागाछी एक्सप्रेस 14 और 21 दिसंबर को रद्द रहेगी। इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग : विकास कार्य के कारण कई ट्रेनों को अरक्कोनम, पेरंबूर और गुडूर होकर चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: रेणिगुंटा यार्ड में विकास कार्य के कारण रेलव...