संतरागाछी-आनंद विहार व टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस रहेगी रद्द
धनबाद, सितम्बर 30 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। सर्दियों के मौसम में घने कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा और समयबद्धता के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला किया है। सूची में गोमो होकर चलने वाली 22857 संतरागाछी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस भी शामिल है। यह ट्रेन सात दिसंबर से 22 फरवरी 2027 और 22858 आनंद विहार टर्मिनल-संतरागाछी एक्सप्रेस आठ दिसंबर से 23 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी। गोमो होकर चलने वाली 18103 टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस भी दो दिसंबर से 24 फरवरी 2027 तक और 18104 अमृतसर-टाटानगर एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी 2027 तक नहीं चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.