संतमत सत्संग मंदिर में भंडारा, सत्संग में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कटिहार, मई 24 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि संतमत सत्संग मंदिर में रविवार को भव्य भंडारा और प्रातःकालीन सत्संग का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक प्रवचन का लाभ उठाया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, सत्संग और सेवा का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम के दौरान नवाबगंज सत्संग मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी जवाहर बाबा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मानव जीवन की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनुष्य शरीर देवताओं के लिए भी दुर्लभ माना गया है और यही शरीर मोक्ष प्राप्ति का द्वार है। यह साधन, भजन और ईश्वर प्राप्ति का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन केवल सांसारिक सुख-सुविधाओं के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.