दुमका, मार्च 2 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा से सटे बनियारा गांव में आयोजित दो दिवसीय महर्षि मेंही संतमत सत्संग का रविवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच विधिवत सम्पन्न हो गया। बनियारा केंद्रीय संतमत द्वारा आयोजित यह सत्संग का 25वां वार्षिक अधिवेशन था, जिसमें आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सत्संग का लाभ उठाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महर्षि मेंही संतमत आश्रम बराकर (पश्चिम बंगाल) से पधारे पूज्यपाद स्वामी परेशानंद जी महाराज उपस्थित रहे। उनके साथ महर्षि मेंही आश्रम पुसारो (दुमका) के पूज्यपाद स्वामी अरण्यानंद जी महाराज, स्वामी निरंजनानंद जी महाराज, स्वामी गणेशानंद जी, स्वामी ब्रह्मचारी हरिनंदन बाबा तथा स्वामी नीलांबर राही भी मंचासीन रहे। अपने आध्यात्मिक प्रवचन में स्वामी परेशानंद...