लखीसराय, मार्च 31 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। दो दिवसीय संतमत सत्संग कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह 6 बजे से ही कार्यक्रम की शुरुआत स्तुति, बिनती एवं ग्रंथ पाठ के साथ हुई, जिसके बाद महात्माओं के प्रवचन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह के सत्र के समापन के बाद 11 बजे तक भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे सभी भक्तों को सुचारु रूप से प्रसाद मिल सका। दोपहर 2 बजे से संध्या 6 बजे तक आयोजित दूसरे सत्र में भागलपुर से पधारे महात्मा गुरु सेवी स्वामी भगीरथ दास जी महाराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.