साहिबगंज, मार्च 29 -- बोरियो, प्रतिनिधि। साहिबगंज जिला संतमत सत्संग का 31 वां वार्षिक अधिवेशन प्रखंड बोरियो के चसगांवा में एक एवं दो अप्रैल को होगा। अधिवेशन में परमाराध्य संत सद्गुरू महर्षि मेंहिं परमहंस जी महाराज के हृदय स्वरूप ब्रहमलीन महर्षि शाही स्वामी महाराजके प्रधान आचार्य महर्षि चतुरानंद जी महाराज एवं अन्य साधु महात्माओं एवं विद्वानों के प्रवचन होंगे। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सत्संग को सफल बनाने में सुरेश ठाकुर,नंद लाल साह, उत्तम साह, रामेश्वर साह, राम पदारथ महतो, विभीषण साह, महावीर साह, पंचानंद साह सहित अन्य लगे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...