मुंगेर, मार्च 16 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर अनुमंडल के धौनी गांव में आयोजित संतमत सत्संग का दो दिवसीय 51वां वार्षिक अधिवेशन रविवार को भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हो गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर भजन,रामायण पाठ,संतवाणी पाठ, सत्संग,गुरु दीक्षा,भजन-भेद,अभिनंदन पत्र पाठ, विदाई गीत,माल्यार्पण,आरती तथा सामूहिक भंडारा का आयोजन किया गया। भजन कार्यक्रम में संतमत सत्संग की गायिका सृष्टि सुमन ने अपने सुमधुर स्वरों से भक्ति रस की धारा प्रवाहित की। उन्होंने मेरे भागतीया सतगुरु साहब तथा मोहि दे दो भक्ति दान जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। गुरु सेवी भागीरथ दास, स्वामी विवेकानंद बाबा,स्वामी दिनेश बाबा, स्वामी प्रमोद, स्वामी निर्मलानंद, स्वामी सत्यप्रकाश बाबा, स्वामी गुरुदेव बाबा,स्वामी नरेंद्र बाबा आदि ने...