मुंगेर, मार्च 11 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जमालपुर प्रखंड के पाटम पश्चिमी पंचायत स्थित संतमत सत्संग आश्रम, बरईचक के प्रधान संत रत्नेश्वर बाबा (रतन बाबा) सोमवार को ब्रह्मलीन हो गए। उन्होंने 09 मार्च की सुबह 06:12 बजे भागलपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मंगलवार को आश्रम परिसर से उनकी भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में उमड़े सत्संग प्रेमियों ने नम आंखों से अपने प्रिय संत को विदाई दी।​त्याग और सेवा की प्रतिमूर्ति थे बाबाः​मूल रूप से पूर्णिया जिले के सरसौनी गांव के निवासी राम रतन बाबा का जन्म 1 जनवरी 1960 को हुआ था। वे उच्च शिक्षित थे और भोपाल स्थित महर्षि रमन विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत थे। हालांकि, अध्यात्म के प्रति उनके झुकाव ने उन्हें 2004 में पद त्यागने पर विवश कर दिया। अपने गुरु भुजंगी बा...