मधेपुरा, मार्च 14 -- चौसा, निज संवाददाता। बड़की बढ़ौना में शनिवार से होने वाले तीन दिवसीय अखिल भारतीय संतमत सत्संग अधिवेशन को लेकर सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गयी है। अधिवेशन में आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने को लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को संबोधित करने के लिए दिल्ली, मुंबई उत्तराखंड व जम्मू कश्मीर सहित अलग-अलग राज्यों से शुक्रवार की देर शाम संत महात्मा पहुंच चुके हैं। अधिवेशन में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारी की गयी है। लगाए गए भव्य पंडाल में देर शाम से ही कोशी सीमांचल सहित अलग-अलग जिलों से पहुंचे श्रद्धालु अपना स्थान सुरक्षित करने में लग चुके हैं। बताया गया कि बड़की बढ़ौना में 14 मार्च से तीन दिवसीय अखिल भारतीय संतमत सत्संग के 115 वां अधिवेशन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। अधिवेशन में करीब 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.