संतकबीरनगर, फरवरी 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम संतकबीरनगर जिले में बुधवार की शाम प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी के विरोध में जुलूस निकाला। डीएम कार्यालय के सामने पुतला फूंका। शिक्षकों का यह प्रदर्शन जयंत चौधरी द्वारा टेट की अनिवार्यता के सम्बन्ध में जारी किए गए पत्र के विरोध में किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनपद के नौ ब्लॉक के शिक्षक बुधवार की शाम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुए। जिला अध्यक्ष अंबिका देवी, विजय नाथ यादव, के सी सिंह के नेतृत्व में जनपद के शिक्षकों ने जुलूस निकाला। जयंत चौधरी का हाथों में पुतला लेकर टेट की अनिवार्यता समाप्त करने, शिक्षक एकता जिंदाबाद, केंद्रीय मंत्री मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंचे। जमकर...