संतकबीरनगर, मार्च 16 -- संतकबीरनगर,निज संवाददाता। संतकबीरनगर जिले के बखिरा कस्बे के पठान टोला में रविवार की रात मुर्गी के बीट के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक परिवार पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इसमें मां, दो बेटे और बेटी मिलाकर चार लोग झुलस गए। पुलिस ने चारों को सीएचसी मेंहदावल भेजवाया। मां की हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ज्वलनशील पदार्थ एसिड और या कोई और केमिकल, यह जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा। एसओ सतीश सिंह ने बताया कि कस्बे के पठान टोला में दो पक्षों में मुर्गी के बीट करने को लेकर विवाद हो गया। इसमें कहा जा रहा है कि दूसरे पक्ष ने अमीरुन्निशा और उसके परिवार के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया है। इसमें अमीरुन्निशा पत्नी मोहम्मद यासीन, फिरोज, अफरोज और आसमा पुत्र...