संतकबीरनगर, अप्रैल 5 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के समय माता मंदिर के समीप शनिवार रात हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट से पेड़ में आग लग गई। तेज हवा के झोंके आग को खेतों तक ले गए और लगभग 35 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। सूचना पाते ही पड़ोसी गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय भी फोर्स के साथ पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। बाद में दमकल वाहन भी घटनास्थल पर पहुंचा। क्षेत्र के ब्राह्मण मोहल्ला और कस्बा के किसान राम निवास मिश्र, चंद्रदेव मिश्र, पंतजलि दूबे, कृष्ण चन्द्र उर्फ केसी यादव, कमलनारायण दूबे, बाल मुकुंद दूबे, भकालू मिश्र, हरिश्चंद्र चौरसिया, फूलचंद चौरसिया, पुन्नवासी हरिजन, चंद्रिका यादव, श्रीपत, यशोदा नंद, वाचस्पति मिश्र, र...