संतकबीरनगर, मई 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद के कांटे चौराहे के आगे आमने सामने की टक्कर हो गई। हालांकि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन रोड जाम हो गया।कांटे चौकी पुलिस के अनुसार मंगलवार की सबह एक ट्रेलर खलीलाबाद से बस्ती की तरफ जा रहा था। कांटे चौकी से आगे भारत पेट्रोलियम पंप के पास पहुंचा था। इसी दौरान दूसरी लेन से गोरखपुर की तरफ जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गया। दोनों ट्रेलर में आमने सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पर बस्ती जाने वाली लेन पर आवागमन बाधित हो गया। यह भी पढ़ें- सीएनजी भरे ट्रक में घुसा ट्रैक्टर, टला हादसा दूसरी लेन से दोनों तरफ का आवागमन हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...