हाथरस, दिसम्बर 7 -- हाथरस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहज राजयोग प्रशिक्षण केंद्र आनंदपुरी कॉलोनी हाथरस के सानिध्य में मेरा भारत नशा मुक्त भारत आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को संडे हो या मंडे, नशे को मारो डंडे की गूंज के साथ आनंदपुरी केंद्र से सुबह यात्रा निकाली गई। जो कि मंडी से शुरू होकर मुख्य मार्गो से गुजरी। यात्रा मंडी समिति से नगला अलगर्जी, चिंतापुर, सीर, सोखना, अमरपुर, रुहेरी आदि गांवों को रवाना हुई। राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने अभियान को हरी झंडी दिखाई की शुरुआत की। शहर में निकली यात्रा का शुभारंभ जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव सिन्हा द्वारा बाबा का शिव ध्वज लहरा कर किया गया। मेरा भारत नशा मुक्त भारत अभियान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश...