सोनभद्र, मई 13 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद शक्तिनगर थाना अंतर्गत संडे मार्केट से एक बाइक चोरी होने से हड़कंप मच गया। विंध्यनगर निवासी सत्येंद्र कुमार सिंह ने शक्तिनगर पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते 10 मई को शाम लगभग 4:10 के करीब संडे मार्केट शक्ति नगर कंपनी की बाइक पैशन प्रो लेकर बाजार करने गया था। खरीदादारी कर वापस आया तो बाइक नदारद थी।आसपास खोजबीन किया लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर बाइक चोरी की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...