मुरादाबाद, मार्च 29 -- पीली कोठी स्थित फिलिप मैमोरियल मैथोडिस्ट चर्च में रविवार को खजूरों के रविवार की विशेष आराधना की गई। इस मौके पर बच्चों ने हाथों में खजूर की डालियां लिए हुए एक जुलूस निकाला। जुलूस ने जैन मंदिर, अंबेडकर पार्क होते हुए पीली कोठी चर्च में प्रवेश किया, जिसमें बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह के येरुशलेम में विजय प्रवेश को चित्रित किया। इसके बाद चर्च में पहुंचकर स्कूल के बच्चों ने एक गीत देखो येरुशलेम में कौन आ गया गाया गया। वहीं पादरी बृजेश मैंसल ने प्रार्थना व अनिल ने बाइबिल पाठ व प्रैज़ एंड वरशिप रेव्ह रोहित मैसी द्वारा की गई। चर्च क्वायर द्वारा एक सुन्दर गीत होशन्ना की सदा, गूंजती है फ़िज़ाओं में गाया गया। प्रभु यीशु ने किसी जाति विशेष के लिए अपने प्राणों का बलिदान नहीं दिया वरन प्रभु यीशु संपूर्ण मानव जाति को पापों से उद्धार दे...