देवघर, दिसम्बर 28 -- चितरा। चितरा कोलियरी में कार्यरत कोयला कर्मियों ने संडे ड्यूटी की मांग को लेकर शनिवार को कोलियरी वर्कशॉप के समीप गेट मीटिंग आयोजित कर कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। गेट मीटिंग के माध्यम से कर्मियों ने प्रबंधन से पूर्व की भांति संडे ड्यूटी एवं ओटी भुगतान बहाल करने की मांग की। संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा नेता पशुपति कोल, राजेश राय, योगेश राय, रामदेव सिंह, बलदेव महतो व बीरेंद्र मंडल ने संयुक्त रूप से कहा कि कोयलाकर्मी दिन-रात कठिन परिस्थितियों में मेहनत कर कोयला उत्पादन करते हैं, बावजूद प्रबंधन द्वारा संडे ड्यूटी और ओटी में कटौती कर मजदूरों का सीधा आर्थिक नुकसान किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि चितरा कोलियरी के इतिहास में आज तक कभी भी मजदूरों की संडे ड...